2024 में बीजेपी को हराने के लिए अल्पसंख्यक ही नहीं, हिंदुओं को भी साथ लाना होगा: एंटनी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ए.के. एंटनी ने केरल में बुधवार को कहा कि 2024 आम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस का सिर्फ अल्पसंख्यकों को साथ लाना काफी नहीं होगा। एंटनी ने कहा, "हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ाई में अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों का समर्थन चाहिए। हमें हिंदुओं को साथ लाना होगा।"