2024 में भारत में औसतन 9.5% बढ़ सकता है कॉर्पोरेट कर्मचारियों का वेतन: सर्वे
'एऑन' के सर्वे के अनुसार, भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर में 2024 में कर्मचारियों के वेतन में औसतन 9.5% की वृद्धि होने का अनुमान है जो 2023 के 9.7% की वास्तविक वृद्धि से कम है। बकौल सर्वे, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सर्वाधिक 10.1% वेतन वृद्धि हो सकती है जबकि लाइफ साइंसेज़ और वित्तीय सेक्टर में 9.9% की वेतन वृद्धि हो सकती है।