2024 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में खेले जाएंगे 5 टेस्ट मैच: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहली बार 4 के बजाय 5-टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 1991-92 में पांच मैचों की सीरीज़ खेली गई थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीता था। हालांकि, भारत में 2023 में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ में 4-टेस्ट मैच ही खेले जाएंगे।