2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को शहीद दिवस रैली में कहा कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा, "हमारे पास बीजेपी से लड़ने की हिम्मत है...उनके (बीजेपी) पास सीबीआई, ईडी और अन्य...एजेंसियां होंगी।" बकौल ममता, बीजेपी सभी राज्य सरकारों (गैर-बीजेपी) को गिराने का प्रयास कर रही है।