2024-25 में राज्यों को मिलने वाले केंद्रीय कर और शुल्क में बिहार की हिस्सेदारी कितनी होगी?
केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम बजट में 2024-25 के लिए अलग-अलग राज्यों को आवंटित केंद्रीय कर और शुल्क में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे अधिक (₹2.18 लाख करोड़) है। वहीं, आवंटन के मामले में बिहार दूसरे स्थान (₹1.22 लाख करोड़) पर है। उत्तर प्रदेश को कुल आवंटन का 17.9% मिला है जबकि बिहार को कुल आवंटन का 10% हिस्सा मिला है।