2024-25 में राज्यों को मिलने वाले केंद्रीय कर और शुल्क में राजस्थान की हिस्सेदारी कितनी होगी?
अलग-अलग राज्यों को 2024-25 के लिए आवंटित केंद्रीय कर और शुल्क में राजस्थान की हिस्सेदारी 6% है। केंद्र ने राजस्थान के लिए कुल ₹73,504 करोड़ आवंटित किए हैं जिसमें कॉर्पोरेशन टैक्स के ₹23,082 करोड़, आयकर के ₹25,434 करोड़ और केंद्रीय जीएसटी के ₹22,472 करोड़ शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के लिए सर्वाधिक ₹2.18 लाख करोड़ आवंटित किए गए हैं।