आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने बताया है कि कंपनी अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 40,000 फ्रेशर्स को नौकरी देने वाली है। वहीं, 2026 में और अधिक स्नातकों की भर्ती की जाएगी। यह निर्णय कंपनी के भविष्य में बढ़ती हुई ज़रूरतों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनज़र लिया गया है।