2025 के अंत तक 20 लाख नौकरियां देने के लिए एमेज़ॉन ने सरकार के साथ MOU किया साइन
श्रम मंत्रालय और एमेज़ॉन ने 20 लाख नौकरियां देने के लिए एक एमओयू पर साइन किया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "एमेज़ॉन ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 2025 के अंत तक कंपनी भारत में 20 लाख नौकरियां पैदा करेगी।" उन्होंने कहा, "श्रम मंत्रालय का राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल बहुत लोकप्रिय हो रहा है।"