2025 की पहली छमाही में 10% तक गिर सकता है भारतीय बाज़ार: मैक्वेरी के संदीप भाटिया
मैक्वेरी इंडिया के इक्विटी हेड संदीप भाटिया ने कहा है कि भारतीय शेयर बाज़ार 2025 की पहली छमाही में करीब 10% तक गिर सकता है। उन्होंने कहा, "घरेलू कारकों की तुलना में वैश्विक कारक भारतीय बाज़ारों को अधिक प्रभावित कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पद संभालने पर होने वाले बदलावों के बीच भारत को सामंजस्य बिठाना होगा।"