2025 को वित्तीय तौर पर सफल और सुरक्षित बनाने के लिए कौन-कौनसे 7 कदम ज़रूर उठाएं?
'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' के मुताबिक, 2025 को वित्तीय तौर पर सफल और सुरक्षित बनाने के लिए अपने खर्च व बजट की समीक्षा करें, वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें और आपातकालीन फंड बनाएं। वहीं, अपने बीमा कवर की समीक्षा करें, क्रेडिट कार्ड/पर्सनल लोन जैसे अधिक ब्याज वाले खर्च से बचें, भविष्य के लिए निवेश करें और समय-समय पर बजट को ट्रैक करते रहें।