2025 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है मानवयुक्त मिशन 'गगनयान': केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि मानवयुक्त मिशन 'गगनयान' के 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हमारी योजना इस मिशन को आज़ादी के 75-वर्ष पूरे होने पर लॉन्च करने की थी लेकिन कोविड-19 के चलते इसमें देरी हो गई।" गौरतलब है, यह देश का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा।

Load More