2025 तक अंतरिक्ष में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स?

मेहमान के रूप में इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन आए अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स फरवरी-2025 तक एक्सपीडिशन 71/72 क्रू के सदस्यों के रूप में काम करते रहेंगे। 'सीएनएन' के मुताबिक, दोनों लोग क्रू के सभी कार्य करेंगे जिनमें स्पेसवॉक, ऑर्बिटिंग लेबोरेटरी का रखरखाव और साइंस एक्सपेरिमेंट्स करना शामिल हैं। नासा के मुताबिक, दोनों ये सब करने के लिए प्रशिक्षित हैं।

Load More