2025 में ₹350 का डिविडेंड देने के बाद कंपनी फिर दे रही है 1 शेयर पर ₹150
पेज इंडस्ट्रीज़ द्वारा शेयर बाज़ारों को दी गई जानकारी में बताया गया है कि कंपनी एक शेयर पर ₹150 का डिविडेंड देगी जिसकी रिकॉर्ड डेट 13 अगस्त तय की गई है। कंपनी ने फरवरी में 1 शेयर पर ₹150 का अंतरिम डिविडेंड दिया फिर उसके बाद मई में एक्स-डिविडेंड ट्रेड में एक शेयर पर ₹200 का डिविडेंड दिया था।