2025 में किन सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार की सबसे ज़्यादा शिकायतें मिलीं?
केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष सरकारी संस्थाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की 70,500 से अधिक शिकायतें मिलीं। इनमें बैंकों की सर्वाधिक 9,933 शिकायतें मिलीं। इसके बाद रेलवे (9,381), आवास-शहरी मामलों (6,531) और कोयला क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों से संबंधित 4,118 शिकायतें मिलीं। 3,107 शिकायतें वित्त क्षेत्र, 2,804 दिल्ली सरकार और 2,722 शिकायतें पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित थीं।