2025 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची हुई जारी
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, 2025 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है जिसके नागरिक बगैर वीज़ा 195 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इसमें जापान दूसरे और फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया व स्पेन तीसरे स्थान पर हैं। इसमें भारतीय पासपोर्ट 85वें स्थान पर है जिसके नागरिक बिना वीज़ा 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं।