2025 में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भारतीय इकाइयों ने की 6000 छंटनी: रिपोर्ट
साल 2025 में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भारतीय इकाइयों यानी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) ने लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूल कंपनियों पर 'ट्रेड टैरिफ' के दबाव और 'AI-आधारित पुनर्गठन' के चलते यह कदम उठाया गया। गूगल-जेपी मॉर्गन जैसे संस्थानों ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच परिचालन लागत घटाने के लिए यह कटौती की है।