2025 में सोने की कीमतों को लेकर क्या है गोल्डमैन सैक्स का अनुमान?
ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि सोने की कीमतें अगले साल (2025) नए उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं। बकौल फर्म, केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीदारी और अमेरिकी ब्याज दर में कटौती की वजह से ऐसा होगा। फर्म का कहना है कि डॉनल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।