2025 में होने जा रहे हैं कौन-कौनसे प्रमुख वित्तीय बदलाव?
एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस फर्मों के लिए नए एफडी नियम 2025 में लागू होंगे जो सार्वजनिक जमा स्वीकार करने, लिक्विड एसेट का न्यूनतम स्तर बनाए रखने और सार्वजनिक जमा चुकाने से संबंधित हैं। ईपीएफओ सदस्य जल्द ही एटीएम से पीएफ के पैसे निकाल सकेंगे। सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 इंडेक्स के डेरिवेटिव अनुबंधों की एक्सपायरी तिथियां 2025 में बदल जाएंगी।