2025 में नीतीश के नेतृत्व में लड़ेगी NDA,सम्राट चौधरी का ऐलान
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी उठापटक जारी है। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी। वो बिहार के नेता हैं और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा।