केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सब्सक्राइबर्स अगले साल से सीधे एटीएम से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। उन्होंने कहा, "हम क्लेम्स को जल्दी सेटल कर रहे हैं और ईज़ ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए प्रक्रिया आसान बना रहे हैं। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और प्रक्रिया आसान होगी।"