प्रशांत महासागर के तापमान में असामान्य बढ़ोतरी देखी जा रही है जो बेहद मजबूत अल-नीनो के उभरने का संकेत दे रही है। समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है। व्यापारिक हवाओं के कमजोर पड़ने से पूर्वी प्रशांत में बढ़ा यह गर्म पानी 2026-27 तक मौसम में वैश्विक स्तर पर सूखा-बाढ़ पैदा कर सकता है।