2026-27 से साल में 2 बार होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'ईटी राउंडटेबल' में कहा है कि साल में 2 बार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं कराने का विकल्प शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के आधार पर कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने की तैयारी चल रही है।