2026 का तीसरा सबसे खराब स्मॉलकैप स्टॉक रहा कोहेंस, अब नए CEO के नाम पर लगा अपर सर्किट
फार्मा कंपनी कोहेंस लाइफसाइंसेज़ के शेयर में सोमवार को नए एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन और ग्रुप सीईओ के तौर पर उमंग वोहरा के एलान ने जोश भरा और कंपनी के शेयर उछलकर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। मनीकंट्रोल के अनुसार, यह शेयर 2026 में 31% कमज़ोर था और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स का तीसरा सबसे कमज़ोर स्टॉक था।