2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए BJP-AIADMK के बीच हुआ गठबंधन
तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और एआईएडीएमके ने गठबंधन किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीटों का बंटवारा और सरकार बनने के बाद मंत्रालयों का बंटवारा बाद में तय किया जाएगा। बकौल शाह, तमिलनाडु की जनता डीएमके के घनघोर भ्रष्टाचार व दलितों/महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आधार पर वोट करेगी।