2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलने की उम्मीद है: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2026 में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए मार्ग की 61 किलोमीटर दूरी पर खंभे लगाए जा चुके हैं और 150 किलोमीटर पर काम चल रहा है।