2026 से साल में दो बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा CBSE
सीबीएसई ने मंगलवार को 2026 से साल में दो बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए ड्राफ्ट नॉर्म्स को मंज़ूरी दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च तक जबकि दूसरा चरण 5 से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसे अब फीडबैक के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा।