2027 के यूपी विधानसभा चुनावों में भी 'INDIA' गठबंधन जारी रहेगा: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'INDIA' गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) उत्तर प्रदेश से बीजेपी को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी वक्फ संशोधन कानून इसलिए लेकर आई है जिससे वह ज़मीन छीन सके।

Load More