2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP, मायावती ने गठबंधन की खबरों को बताया 'मनगढ़ंत'

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन की खबरों को मनगढ़ंत व फेक बताया है। मायावती ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि सपा, कांग्रेस व बीजेपी इन सभी दलों की सोच 'संकीर्ण और डॉ. भीमराव अंबेडकर विरोधी' है और बसपा पहले ही अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

Load More