2027 तक 10 करोड़ भारतीयों की सालाना कमाई ₹8 लाख से अधिक होने की उम्मीद: रिपोर्ट
गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत में सालाना $10,000 (₹8.3 लाख) से अधिक कमाने वाले भारतीयों की संख्या 2027 तक बढ़कर 10 करोड़ हो जाएगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015 में $10,000 से अधिक कमाने वाले भारतीयों की संख्या 2.4 करोड़ थी जबकि फिलहाल ऐसे भारतीयों की संख्या 6 करोड़ है।