2027 विश्व कप की विजेता टीम को लेकर माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी
पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी माइकल वॉन ने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर विजेता टीम की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि इस बार दक्षिण अफ्रीका विश्व कप जीतेगी। बकौल वॉन, दक्षिण अफ्रीका ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वर्ष दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2025 का खिताब भी अपने नाम किया है।