2027 से 2038 तक किन-किन देशों में देखने को मिलेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
2027 में मोरक्को, स्पेन, अल्जीरिया, सऊदी अरब, यमन व सोमालिया में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। 2030 में बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका में ग्रहण दिखेगा जबकि 2033 में रूस-अलास्का में ग्रहण दिखेगा। 2034 में भारत समेत नाइजीरिया, ईरान, पाकिस्तान और चीन में यह नज़ारा देखने को मिलेगा। 2035 में कोरिया व जापान और 2038 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा।