2028 के पैरालंपिक्स में 40-50 मेडल जीतेंगे: भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि लॉस एंजिल्स पैरालंपिक्स-2028 में भारत 40 से 50 मेडल जीतेगा। उन्होंने कहा, "हमारे पैरा खिलाड़ियों को दिए गए समर्थन के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।" गौरतलब है कि पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भारत ने 7 गोल्ड समेत कुल 29 मेडल जीते हैं।