2028 में ओलंपिक गोल्ड लाऊंगा: पीएम मोदी से बातचीत में कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाले 21-वर्षीय रेसलर अमन सहरावत को फोन पर बधाई दी जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में अमन कहते दिखे, "2028 में ओलंपिक गोल्ड लाऊंगा...पूरी मेहनत करूंगा।" पीएम मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि आप सफल होने वाले हैं। आपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है...आपका जीवन प्रेरक है।"