2029 तक भारत में होंगे 4 स्पेस लॉन्च पैड, ISRO चीफ ने बताया विस्तार का पूरा प्लान
ISRO प्रमुख वी. नारायणन के मुताबिक, भारत 2029 तक चार चालू स्पेस लॉन्च पैड बनाने की योजना बना रहा है। इसमें कुलशेखरपट्टिनम (तमिलनाडु) में SSLV के लिए 2,000-एकड़ का परिसर और श्रीहरिकोटा में तीसरा लॉन्च पैड शामिल है। इससे छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने/भविष्य के मिशनों को पूरा करने/भारत की वाणिज्यिक अंतरिक्ष सेवाओं को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।