2029 में भी बनेंगे पीएम: पीएम मोदी के रिटायर होने के केजरीवाल के दावे पर राजनाथ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष की उम्र में रिटायर होने के दावे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी 2024 ही नहीं बल्कि 2029 में भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाया उसके हटने का तो सवाल ही नहीं उठता।"