2030 तक 5 जॉब्स की बढ़ेगी सबसे ज़्यादा डिमांड: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि 2030 तक 5 प्रोफेशन की मांग सबसे अधिक बढ़ेगी जिनके नाम सुनकर कोई भी आश्चर्यचकित हो सकता है। डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, इनमें शॉप सेल्सपीपल, बिल्डिंग फ्रेमर्स व ट्रेड्स वर्कर्स, सॉफ्टवेयर व ऐप्लिकेशन डेवलपर्स, लाइट ट्रक या डिलीवरी सर्विसेज़ ड्राइवर्स और किसान व एग्रीकल्चर वर्कर्स शामिल हैं।