2030 तक दुनियाभर में होने वाली मौतों में से 70% क्रोनिक डिज़ीज़ से होंगी: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि वर्तमान में क्रोनिक डिज़ीज़ दुनियाभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 2030 तक दुनियाभर में होने वाली मौतों में से 70% क्रोनिक डिज़ीज़ से होने की संभावना है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि इसमें सबसे अधिक वृद्धि अफ्रीकी और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में होने का अनुमान है।