2030 से आकाशगंगा में उपनिवेश स्थापित करने में AI करेगा मदद: डीपमाइंड के सीईओ
गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमीस हसाबिस ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से मनुष्यों को 2030 से आकाशगंगा में यात्रा करने और उसे उपनिवेश बनाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, "हमारे पास अविश्वसनीय उपकरण होंगे जो हमारी उत्पादकता बढ़ाएंगे और वास्तव में हमें सुपरह्यूमन बना देंगे। अगर यह होता है तो यह मानवीय कामयाबी का युग होगा।"