2032 तक 5 गुना बढ़ेगा भारत का ऊर्जा भंडारण क्षेत्र, ₹5 लाख करोड़ के निवेश की संभावना: IESA
इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (आईईएसए) ने कहा है कि भारत का एनर्जी स्टोरेज सेक्टर 2032 तक 5 गुना बढ़ जाएगा और इसी वर्ष तक इस सेक्टर में ₹4.79 लाख करोड़ के निवेश की संभावना है। वहीं, नैशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान (एनईपी) ने अनुमान लगाया है कि भारत को 2026-27 तक 16.13 गीगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता की आवश्यकता होगी।