2033 तक ₹5.13 लाख करोड़ तक पहुंचेगा भारत का मसालों का बाज़ार: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मसालों के बाज़ार के 2033 तक सीएजीआर 10.56% के साथ ₹5.13 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा मसालों का उत्पादक और निर्यातक है और ग्लोबल प्रोडक्शन में 40% से अधिक योगदान भारत का है। 2023-24 में भारत ने रिकॉर्ड $4.46 बिलियन का मसाला निर्यात किया था।