2035 तक दुनिया की आधी से ज़्यादा आबादी अधिक वज़न या मोटापे से हो जाएगी ग्रस्त: रिपोर्ट
वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन ने कहा है कि अगर कोई कदम नहीं उठाए गए तो 2035 तक दुनिया की आधी से ज़्यादा आबादी अधिक वज़न या मोटापे से ग्रस्त हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 400 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित होंगे। इसमें कहा गया है कि निम्न या मध्यम आय वाले अफ्रीकी और एशियाई देश सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।