2038 तक दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: रिपोर्ट
ईवाई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2038 तक क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट में आईएमएफ के अनुमान का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस दौरान भारत का जीडीपी $34.2 ट्रिलियन तक पहुंच सकता है। बकौल रिपोर्ट, अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान के मुकाबले भारत की स्थिति विशिष्ट है।