2047 तक $55 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: आईएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन ने कहा है कि अगर केंद्र और राज्य सरकारों ने भारत की आर्थिक वृद्धि को 8% तक ले जाने के लिए जरूरी नीतियां लागू कीं तो भारत 2047 तक $55 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को भौतिक बुनियादी ढांचे में निवेश करने की ज़रूरत है।