2047 तक विकसित राजस्थान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बजट में लिए कौनसे 10 संकल्प?
राजस्थान सरकार ने बुधवार को पेश किए बजट में विकसित राजस्थान@2047 के लिए 5-वर्षों की कार्ययोजना के तहत 10 संकल्प लिए हैं। इनमें 'प्रदेश को $350 बिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना', 'पानी-बिजली व सड़क का विकास', 'शहरी, ग्रामीण व क्षेत्रीय विकास', 'बड़े उद्योगों के साथ एमएसएमई को प्रोत्साहन' और 'गरीब व वंचित परिवारों के लिए गरिमामयी जीवन' जैसे संकल्प शामिल हैं।