2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं पर देना होगा ध्यान: रघुराम राजन
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारत को 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों में संतुलित विकास ज़रूरी है। बकौल राजन, भारत की विकास दर 7% रहती है तो प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2047 में ₹8.3 लाख हो जाएगी।