2050 तक 10 लाख कोयला कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है: रिपोर्ट
'ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर' की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 2050 तक कोयला खदानों में काम करने वाले लगभग 10-लाख लोगों की नौकरी जा सकती है। बकौल रिपोर्ट, खदानों का बंद होना और सस्ती सौर व पवन ऊर्जा के उत्पादन के लिए बाज़ार में आया बदलाव इसका मुख्य कारण है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित होंगे।