2050 तक पुरुषों में कैंसर से होने वाली मौत के मामले 93% तक बढ़ जाएंगे, नई स्टडी का दावा
एक नई स्टडी के मुताबिक, 2050 तक दुनियाभर में पुरुषों में कैंसर के मामले और इससे जुड़ी मौतों की संख्या बढ़ेगी। शोधकर्ताओं ने 2022 और 2050 के बीच पुरुषों में कैंसर के मामले मिलने में 84% और मौतों की संख्या में 93% वृद्धि का अनुमान लगाया है। बकौल शोधकर्ता, इनमें अधिकतर संख्या 65+ उम्र के पुरुषों की होगी।