2050 तक वैश्विक स्तर पर 1.3 अरब लोग डायबिटीज़ से होंगे पीड़ित: अध्ययन
लैंसेट के शोधपत्र के मुताबिक, 2050 तक लगभग 1.3 अरब लोग (वैश्विक आबादी का 13.4%) डायबिटिक होंगे जो 2021 के 52.9 करोड़ के आंकड़े से दोगुना है। शोधपत्र के मुताबिक, जागरूकता बढ़ने के बावजूद डायबिटीज़ तेज़ी से बढ़ रहा है और अधिकांश बीमारियों को पछाड़ रहा है। वहीं, भारत में 1 करोड़+ लोग डायबिटिक जबकि 1.36 करोड़ लोग प्री-डायबिटिक हैं।