2050 से पहले सुपरबग्स के कारण 3.9 करोड़ लोगों की हो सकती है मौत: स्टडी
ग्लोबल रिसर्च ऑन एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस प्रोजेक्ट द्वारा की गई स्टडी में बताया गया है कि 2050 से पहले दवा-प्रतिरोधी सुपरबग्स के कारण 3.9 करोड़ से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। सुपरबग्स बैक्टीरिया या पैथोजन के स्ट्रेन होते हैं जिन पर ऐंटीबायोटिक्स दवाओं का असर नहीं होता है और ग्लोबल हेल्थ के लिए इसे बढ़ता खतरा बताया गया है।