लड़की ने बॉयफ्रेंड द्वारा वॉट्सऐप पर ब्लॉक किए जाने के बाद मुंबई में की खुदकुशी: पुलिस
पुलिस के अनुसार, मुंबई में 20-वर्षीय लड़की को कहासुनी के बाद उसके बॉयफ्रेंड ने वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया था जिसके बाद लड़की ने बॉयफ्रेंड के घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए हैं। बकौल पुलिस, आशंका है कि लड़की का बॉयफ्रेंड उसके अधिक पोज़ेसिव होने को लेकर नाखुश था।